[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा शक्ति ने किया पौधारोपण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा शक्ति ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा शक्ति ने किया पौधारोपण

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्बे की सेवका बगीची में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने पौधे लगाकर पौधारोपण एवं परिंडा अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महंत नचिकेता शर्मा, युवा नेता दिलीप कुमावत, पुष्पेंद्र गुरी, दिनेश कुमावत, अनिल, सुनील, यश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता केतन शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में नवलगढ़ में घर-घर जाकर व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधारोपण को जन-आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related Articles