हरिसिंह सैनी बने ‘वृक्ष मित्र’, पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान पर सम्मानित
माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के अभियान को मिला जनसमर्थन, वृक्षारोपण कर बांटे पौधे
सिंघाना : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के तत्वावधान में सिंघाना में आयोजित वृक्ष मित्र पुरस्कार सम्मान समारोह में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर हरिसिंह सैनी को ‘वृक्ष मित्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष डीपी सैनी के नेतृत्व एवं संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान अतिथियों एवं समाजजनों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों को पौधे वितरित कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
डीपी सैनी ने कहा कि संस्था द्वारा जिलेभर में चलाया जा रहा पर्यावरण संरक्षण अभियान जनजागरण का प्रभावी माध्यम बन रहा है। वर्तमान समय में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे महत्वपूर्ण उपाय है।
कार्यक्रम में खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सैनी, संगठन मंत्री बाघसिंह तोमर, दीनदयाल सैनी, कैलाश खंडोलिया, मीडिया प्रभारी नरेश बगड़, महामंत्री रतनलाल सैनी, ब्लॉक महासचिव लक्ष्मण सिंह सैनी, ब्लॉक उपाध्यक्ष धूड़ाराम सैनी, महावीर प्रसाद ठेकेदार सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में युवा सामाजिक कार्यकर्ता डीपी सैनी ने सभी से पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2198108


