विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ -पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश -चंद्रभान शर्मा
विश्व पर्यावरण दिवस पर पेड़ -पौधे लगाओ पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश -चंद्रभान शर्मा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पंखा सर्किल के पास में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक के निर्देशानुसार चन्द्रभान शर्मा राजस्थान युवा विकास बोर्ड पूर्व सदस्य के नेतृत्व में पेड़ लगाने का कार्यक्रम रखा ओर पर्यावरण बचाओ का संकेत दिया ।इस अवसर चंद्रभान शर्मा ने कहा पर्यावरण हमारे चारों ओर का वह प्राकृतिक आवरण है जो पृथ्वी पर जीवन का आधार है। इसमें हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु शामिल हैं। यह हमें जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन, भोजन और शुद्ध जल प्रदान करता है। वर्तमान में बढ़ते प्रदूषण और वनों की कटाई के कारण हमारा पर्यावरण खतरे में है। इसलिए, अधिक से अधिक पेड़ लगाकर और प्लास्टिक का उपयोग बंद करके हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण में ही हमारा सुरक्षित भविष्य है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता अली हसन मलनस, प्यारेलाल बगड़िया जिला अध्यक्ष पर्यावरण प्रकोष्ठ, अर्जुन, सोयल, तुषार कौशिक, प्रदीप कल्ला, इस्पाक, नेमीचंद आदि उपस्थित रहे और पेड़ पौधे लगा कर पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2198212


