हजरत उमराव शहीद गाजी सरकार का 942वां उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न
हजरत उमराव शहीद गाजी सरकार का 942वां उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
लाडनू : सरकारी अस्पताल रोड स्थित हजरत सैयद उमराव शहीद गाजी सरकार की दरगाह पर आयोजित 942वां उर्स कुल की रस्म के साथ संपन्न हो गया। उर्स में देशभर से आए अकीदतमंदों ने शिरकत कर दरगाह पर हाजिरी लगाई और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
उर्स के दौरान शेख टावर से दरगाह तक चादर शरीफ का भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल कलंदरों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रद्धालुओं ने कलंदरों का उत्साहवर्धन करते हुए नजराना भी पेश किया। दरगाह पर सामूहिक चादर पेश कर कुल की रस्म अदा की गई।

इस अवसर पर चीफ काजी सैयद मोहम्मद अली, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद मुश्ताक खान कायमखानी, मौलाना सैयद मोहम्मद मदनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने हजरत उमराव शहीद गाजी सरकार की शिक्षाओं और कौमी एकता, भाईचारे तथा मानव सेवा के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, जरूरतमंदों की मदद करने तथा बच्चों को धार्मिक एवं आधुनिक शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।
उर्स में मुंबई, अजमेर और जोधपुर से आए सूफी कव्वालों ने देशभक्ति और इस्लामिक कव्वालियों की शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। सूफी फनकार सलीम राजा, सलीम कादरी, असलम कादरी, मोहम्मद नवाज और अनवर सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुषों एवं महिलाओं ने भाग लेकर दरगाह पर हाजिरी दी और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दुआएं मांगीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2198212


