[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

उदयपुरवाटी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई

उदयपुरवाटी : परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने उदयपुरवाटी क्षेत्र में ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की।

जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में परिवहन निरीक्षक सुमित कुमार, रोहिताश भागासरा तथा सहायक उपनिरीक्षक बीरबल की टीम ने जांच के दौरान चार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इनमें से दो ऐसे वाहन भी पाए गए जिनका पंजीयन निलंबित होने के बावजूद उनका संचालन किया जा रहा था। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।

इसके अलावा तीन ओवरलोड वाहनों को जब्त कर डीटीओ कार्यालय झुंझुनूं में खड़ा कराया गया। वहीं हरियाणा नंबर के एक ट्रांजिट मिक्सर वाहन को नियमों के उल्लंघन के चलते मुकुंदगढ़ थाने में जब्त किया गया। परिवहन विभाग के अनुसार इस कार्रवाई से विभाग को लगभग 5 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

जिला परिवहन अधिकारी रमेश कुमार यादव ने बताया कि अवैध रूप से संचालित वाहनों, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने तथा बिना स्वीकृति किए गए मॉडिफिकेशन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात एवं परिवहन नियमों की पालना करने की अपील की।

Related Articles