[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेश जोया के समर्थन में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजेश जोया के समर्थन में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजेश जोया के समर्थन में प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीकर : समाजसेवी राजेश जोया को हिस्ट्रीशीटर बताए जाने के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में भीम आर्मी, डीएएसएफआई, भारत मुक्ति मोर्चा सहित कई संगठनों के लोग शामिल हुए।

भीम आर्मी एकता मिशन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट जयस्वामी कल्याण ने बताया कि नीट छात्र प्रदीप माहीच सुसाइड प्रकरण में पीड़ित परिवार के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया में राजेश जोया को हिस्ट्रीशीटर बताए जाने से समर्थकों में रोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि न्यायालय से दोषमुक्त होने के बावजूद उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने हिस्ट्रीशीट खोले जाने की न्यायिक जांच, दोषमुक्ति संबंधी दस्तावेज सार्वजनिक करने, भ्रामक खबरों पर रोक लगाने तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में रवि मेघवाल, सोनिया जोया, प्रदीप नारायण, महेश बारोठिया, अरविंद वर्मा, राकेश गढ़वाल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Related Articles