[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हलकी बरसात बनी आफत वार्ड नंबर 5 में जलभराव से जनजीवन ठप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

हलकी बरसात बनी आफत वार्ड नंबर 5 में जलभराव से जनजीवन ठप

सड़कें बनीं तालाब, घरों में कैद हुए लोग - प्रशासन की अनदेखी पर फूटा गुस्सा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : वार्ड नंबर 5 में हुई हालिक बरसात ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बारिश का पानी निकासी के अभाव में पूरे क्षेत्र में फैल गया है, जिससे आम रास्ते पूरी तरह अवरुद्ध हो गए हैं। गलियां और सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं और लोगों का घर से बाहर निकलना तक बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बारिश थमने के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई है। घरों के बाहर घुटनों तक पानी भरा हुआ है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवारों को जरूरी कामों के लिए भी घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि नियमित रूप से नालों की सफाई न होने से आये दिन ये समस्या बनी रहती है। हर बरसात में वार्ड नंबर 5 के हालात इसी तरह बिगड़ जाते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। नालियों की समय पर सफाई नहीं होने और कमजोर ड्रेनेज सिस्टम के कारण जलभराव की स्थिति लगातार बनी रहती है।

बीमारियों का खतरा, बढ़ी लोगों की चिंता
गंदे पानी के जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इससे डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। साथ ही दुर्गंध और गंदगी से आसपास का वातावरण भी अस्वच्छ हो गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ने की आशंका है।

जनता में आक्रोश, प्रशासन से जवाब की मांग लगातार हो रही परेशानी से मोहल्लेवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के नागरिकों ने प्रशासन से जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

मोहल्लेवासियों की मुख्य मांगें
तुरंत जल निकासी की व्यवस्था की जाए, नालियों की सफाई और मरम्मत, नियमित निगरानी और सफाई व्यवस्था स्थानीय लोगों की जुबानी“बारिश होते ही हमारा मोहल्ला तालाब बन जाता है। घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता है, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा का काम सब प्रभावित हो रहा है

Related Articles