[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व साइकिल दिवस, रैली निकाली:प्रदूषण मुक्त राष्ट्र और ‘फिट इंडिया’ का संदेश दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व साइकिल दिवस, रैली निकाली:प्रदूषण मुक्त राष्ट्र और ‘फिट इंडिया’ का संदेश दिया

विश्व साइकिल दिवस, रैली निकाली:प्रदूषण मुक्त राष्ट्र और 'फिट इंडिया' का संदेश दिया

उदयपुरवाटी  : बुधवार को उदयपुरवाटी शहर के शाकंभरी रोड पर विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर ‘माय भारत, झुंझुनूं’ की प्रेरणा से एक साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण मुक्त राष्ट्र और ‘फिट इंडिया’ का संदेश दिया। पूर्व प्रोफेसर डॉ. जीएल सैनी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि साइकिल चलाना न केवल पर्यावरण के लिए उत्तम है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक है।

डॉ. सैनी ने साइकिल चलाने के अनगिनत फायदे बताए। उन्होंने इसे एक सस्ता, सुलभ और पर्यावरण के अनुकूल साधन बताया, जो शरीर को स्वस्थ रखने, दिमाग को शांत करने और प्रकृति को प्रदूषण मुक्त बनाने में सहायक है।

कार्यक्रम प्रभारी सुनील तंवर ने कहा- साइकिल चलाने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का लाभ मिलता है। नियमित साइकिलिंग से रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय मजबूत बनता है। एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने और दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करने का संकल्प दिलाया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सैनी, यशवंत सैनी, शिशपाल सैनी, अशोक सैनी, महेश सैनी, हिमांशु, चेतन, नक्ष सैनी, प्रिंस सैनी, मुरारी लाल और सुभाष सैनी सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles