खेतड़ीनगर केसीसी में 29 अधिकारी पदोन्नत:पीडी बोहरा बने कार्यपालक निदेशक, संभाला पदभार
खेतड़ीनगर केसीसी में 29 अधिकारी पदोन्नत:पीडी बोहरा बने कार्यपालक निदेशक, संभाला पदभार
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की केसीसी इकाई में एक पदोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 29 अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया। केसीसी इकाई प्रमुख एवं महाप्रबंधक पुरुषोत्तम दास बोहरा को कार्यपालक निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान किया
केसीसी प्रशासन भवन के सभागार में आयोजित समारोह में पदोन्नत अधिकारियों का सम्मान किया गया। महाप्रबंधक (प्रशासन-मानव संसाधन) एस. शिवदर्शी और उपमहाप्रबंधक (मानव संसाधन) विपिन शर्मा ने बताया कि पीडी बोहरा को केसीसी इकाई प्रमुख एवं महाप्रबंधक पद से कार्यपालक निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया है। उल्लेखनीय है कि पीडी बोहरा ने 13 मई को ही केसीसी इकाई प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया था।
इसके अतिरिक्त, अजय कुमार शर्मा को महाप्रबंधक (खान), डॉ. गोपाल राठी को उपमहाप्रबंधक (अन्वेषण), मोहम्मद उस्मान को उपमहाप्रबंधक (धातुकी), जगदीश सिंह सोढ़ा को सहायक महाप्रबंधक (खान), देवेंद्र वर्मा को सहायक महाप्रबंधक (धातुकी), एसएम जोशी एवं अभिषेक पारीक को सहायक महाप्रबंधक (औद्योगिक इंजीनियरिंग) तथा राजा आशीष को सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पद पर पदोन्नत किया गया है।
इसी क्रम में, राकेश सिंह को मुख्य प्रबंधक, जगमोहन, सौरभश्री नायक एवं रंजन प्रधान को वरिष्ठ प्रबंधक तथा पीएल दास, एसके दास, सैयद जलाल अली और अंबेश गोविंद को प्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली। इसके अलावा, 11 अधिकारियों को उपप्रबंधक पद पर पदोन्नत किया गया है।
समारोह में नव नियुक्त कार्यपालक निदेशक पीडी बोहरा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारियों के साथ संगठन के विकास में अधिक योगदान देने का अवसर भी प्रदान करती है। बोहरा ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य कर केसीसी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पीडी बोहरा के कार्यपालक निदेशक बनने पर महाप्रबंधक (प्रशासन-मानव संसाधन) एस. शिवदर्शी, एस. गुहा, विपिन शर्मा, मयूख चटर्जी, भूपेश बंबोरिया, अश्विनी गुरावड़िया, मुन्नालाल जैदिया, हसरत हुसैन, जगदीश जोशी, अमर सिंह भालोठिया, मनोज लमोरिया, बाबूलाल सैनी, राजू सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2185043


