रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने सहकारिता मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला:अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर बर्खास्तगी की मांग, नारेबाजी कर जताया आक्रोश
रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने सहकारिता मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला:अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर बर्खास्तगी की मांग, नारेबाजी कर जताया आक्रोश
चूरू : चूरू में सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ रिटायर्ड पुलिसकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री की बर्खास्तगी की मांग करते हुए जिला कलेक्टर और एसपी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में, पुलिसकर्मियों ने मंत्री दक के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
‘मंत्री को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए’
रिटायर्ड एसपी केशर सिंह शेखावत ने कहा कि सहकारिता मंत्री ने अपने पद की गरिमा का उल्लंघन करते हुए पुलिसकर्मियों के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मंत्री को मर्यादित भाषा का प्रयोग करना चाहिए।
यह विरोध प्रदर्शन सहकारिता मंत्री गौतम दक के एक ऑडियो सामने आने के बाद शुरू हुआ है। इस ऑडियो में मंत्री पुलिसकर्मियों के लिए अपमानजनक और भद्दी भाषा का प्रयोग करते हुए सुने गए थे। इस घटना के बाद मंत्री दक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था और उन्हें चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177906


