सुजानगढ़ के नलों में आया काला पानी:50 से ज्यादा घरों के वाटर स्टोरेज टैंक हुए गंदे
सुजानगढ़ के नलों में आया काला पानी:50 से ज्यादा घरों के वाटर स्टोरेज टैंक हुए गंदे
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के कई इलाकों में मंगलवार की सुबह नलों में काले पानी की सप्लाई होने लगी। लोग कीचड़ युक्त काले पानी को देखकर हैरान रह गए। आनन फानन में नल बंद किए या इस पानी को पाइप लगाकर नाली में बहाया। जिन लोगों ने सप्लाई को सीधे वाटर स्टोरेज में लगा रखा है, उनके टैंक गंदे हो गए। शहर के रुपया वाला मंदिर और आदर्श कॉलोनी के 50 से ज्यादा घरों में यह काला गंदा पानी सप्लाई हुआ।
जलदाय विभाग की बड़ी लापरवाही से गुस्साए लोग इकट्ठा हो गए और मौके पर अधिकारियों को बुलाया। वहां पहुंचे एईएन सुनील कुमार और जेईएन रवि कुमार को लोगों ने खरी खोटी सुनाई। अधिकारियों ने कहा कि जिन लोगों के वाटर स्टोरेज में गंदा पानी चला गया है, उनका पानी पीटीओ लगाकर खाली करवाया जाएगा। इसके बाद टैंकरों के माध्यम से साफ पानी डलवा दिया जाएगा।

मामले को लेकर निवर्तमान पार्षद पंकज घासोलिया ने बताया वार्ड नंबर 34 और 33 के कई घरों से सुबह अचानक फोन आने लगे कि नलों में काला गंदा पानी आ रहा है। मौके पर जाकर देखा तो अधिकारियों को सूचना दी। बहुत से घरों के वाटर स्टोरेज गंदे हो गए। घासोलिया ने बताया कि जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते ऐसा हुआ है।
उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले नालों की सफाई के दौरान जलदाय विभाग की एक पानी की लाइन टूट गई थी। नगर परिषद को इसे दुरुस्त करने के लिए 15 दिन का समय लग गया। तब तक सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई।
सोमवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों ने कहा कि लाइन ठीक हो गई, लेकिन वॉश आउट करने के बाद पानी सप्लाई देंगे। लेकिन लाइन को वॉश आउट किए बिना ही इन्होंने मंगलवार की सुबह सप्लाई दे दी। जिसके कारण यह समस्या आई। दोनों वार्डो में 50 से ज्यादा घरों के लोगों को दिक्कत हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर लोगों में बहुत आक्रोश है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2177908


