[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांड के हमले में 2 की मौत:ANM को उठाकर पटका, युवक के सीने के आर-पार हुआ सींग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सांड के हमले में 2 की मौत:ANM को उठाकर पटका, युवक के सीने के आर-पार हुआ सींग

सांड के हमले में 2 की मौत:ANM को उठाकर पटका, युवक के सीने के आर-पार हुआ सींग

सीकर : सीकर जिले में सांड के हमले में ANM और एक युवक की मौत हो गई। एएनएम अपने पीहर जा रही थी। गांव के बस स्टैंड पर उतरने के बाद अपनी चचेरी बहन के साथ घर की तरफ जा रही थी। घर से करीब 500 मीटर पहले सांडशाला के पास बाहर घूम रहे सांड ने एएनएम को उठाकर पटक दिया। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

पहला हादसा नेछवा थाना इलाके के झाझड़ गांव में शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। ANM मधु जांगिड़ (28) पत्नी अमित जांगिड़ निवासी दीपपुरा चारणान की इस हादसे में मौत हो गई। मधु का 8 महीने का बेटा है। पति विदेश में नौकरी करते हैं।

वहीं दूसरा हादसा रानोली कस्बे में हुआ। शनिवार शाम 7:30 बाणियों की ढाणी का रहने वाला मुकेश वर्मा (35) काम पर से लौट रहा था। हमले में सांड का सींग मुकेश के सीने के आर-पार हो गया। पुलिस ने रविवार को दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।

8 महीने का बेटा, पति विदेश में काम करते

जानकारी के अनुसार- मधु जांगिड़ गुमानपुरा के उप-स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में ANM थी। किसी काम के सिलसिले में नेछवा कस्बे में गई थी। वहां से वह अपने पीहर झाझड़ गांव में आई हुई थी। गांव में सांड शाला के पास सांड घूम रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने पीछे से मधु पर हमला कर दिया। घटना के बाद मधु को इलाज के लिए नेछवा हॉस्पिटल लाया गया। जहां से उसे सीकर रेफर कर दिया गया। सीकर में डॉक्टर ने मधु को मृत घोषित कर दिया। मधु के 8 महीने का बेटा है। पति अमित जांगिड़ विदेश में नौकरी करते हैं। हालांकि घटना की जानकारी पर वे सीकर आ गए हैं।

युवक के सीने से आर-पार हुआ सींग

वहीं शनिवार शाम को मुकेश वर्मा मजदूरी करके लौट रहा था। रास्ते में स्टेशन रोड के पास हनुमान कॉलोनी में 2 सांड आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान एक सांड ने बाइक सवार मुकेश वर्मा पर हमला कर दिया। सांड का सींग मुकेश के सीने से आर-पार हो गया। इसके बाद मुकेश को इलाज के लिए पास के रानोली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सीकर रेफर किया गया। सीकर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मुकेश के चचेरे भाई महावीर प्रसाद ने बताया- सांड का सींग मुकेश के सीने से आर-पार हो गया था। उन्होंने कहा- मुकेश के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मुकेश मजदूरी कर घर चलाता था।

वहीं ग्रामीण मदनलाल ने बताया- रानोली गांव में आसपास के कस्बे से से पशु आते हैं। इसके बाद आए दिन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करते हैं या हमला कर देते हैं।

लोग बोले- कई बार हो चुके हादसे, शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं

लोगों ने कहा- इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। गांव और शहरों में पूरे दिन आवारा पशु घूमते रहते हैं। कई बार लोगों की गाड़ियों को क्षतिग्रस्त करते हैं तो कई बार राह चलते लोगों पर हमला कर देते हैं। अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।

हादसे की तीन तस्वीरें…

ANM अपनी चचेरी बहन के साथ बस स्टैंड से पैदल अपने घर जा रही थी।
ANM अपनी चचेरी बहन के साथ बस स्टैंड से पैदल अपने घर जा रही थी।
सड़क पर दो सांड खड़े थे, इसी दौरान कार आ गई और ड्राइवर ने हॉर्न बजा दिया।
सड़क पर दो सांड खड़े थे, इसी दौरान कार आ गई और ड्राइवर ने हॉर्न बजा दिया।
कार के हॉर्न सुनकर दोनों सांड भागने लगे और ANM को उठाकर पटक दिया, जिससे एएनएम की मौत हो गई।
कार के हॉर्न सुनकर दोनों सांड भागने लगे और ANM को उठाकर पटक दिया, जिससे एएनएम की मौत हो गई।
सीकर के अस्पताल में दोनों शव का पोस्टमॉर्टम हुआ।
सीकर के अस्पताल में दोनों शव का पोस्टमॉर्टम हुआ।
मधु का शव अस्पताल से ले जाते परिजन।
मधु का शव अस्पताल से ले जाते परिजन।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker