नवलगढ़ में बाइपास निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध:एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर पुराने नक्शे से निर्माण और मुआवजे की मांग
नवलगढ़ में बाइपास निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध:एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर पुराने नक्शे से निर्माण और मुआवजे की मांग
नवलगढ़ : नवलगढ़ के पटवार हल्का नवलड़ी स्थित सैनीनगर के ग्रामीणों ने बाईपास सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी नवलगढ़ को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क का निर्माण पहले से तैयार नक्शे के अनुसार किया जाए और किसानों की भूमि का उपयोग समान रूप से हो।
ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम सैनीनगर की सरहद में हाईवे निर्माण के लिए जो मूल नक्शा तैयार किया गया था, सड़क उसी के अनुसार बनाई जानी थी। उस समय किसानों से बातचीत कर यह तय हुआ था कि सड़क निर्माण के लिए दोनों तरफ से बराबर-बराबर भूमि ली जाएगी, ताकि किसी भी किसान को ज्यादा नुकसान न हो।
नक्शे में बदलाव का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि अब मौके पर कर्मचारियों ने पुराने नक्शे में बदलाव कर दिया गया है। वर्तमान में एक तरफ से लगभग 20 फीट और दूसरी तरफ से करीब 80 फीट जमीन सड़क निर्माण के लिए ली जा रही है। इससे कई किसानों की कृषि भूमि असमान रूप से प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने इसे किसानों के साथ अन्याय बताया है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि प्रशासन मौके पर उपस्थित होकर किसानों के साथ बैठक करे। जिस भूमि पर सड़क बनाई जानी है, उसका स्पष्ट मैप बनाया जाए। साथ ही किसानों को यह भी बताया जाए कि कितनी जमीन अधिग्रहित की जाएगी और उसके बदले कितना मुआवजा दिया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी अधिकारी मौके पर आए थे और किसानों को सड़क के चिन्हांकन की जानकारी दी गई थी। हालांकि, अब उसी योजना से अलग स्थान पर सड़क निर्माण किया जा रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172118


