सूरजगढ़ के वार्ड 16 में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास:सूखे ट्यूबवेल की जगह नया लगाया, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
सूरजगढ़ के वार्ड 16 में नए ट्यूबवेल का शिलान्यास:सूखे ट्यूबवेल की जगह नया लगाया, पेयजल संकट से मिलेगी राहत
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में पेयजल समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को नए ट्यूबवेल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह नया ट्यूबवेल सूखे पड़े पुराने ट्यूबवेल की जगह बनाया जाएगा। इस अवसर पर नगरपालिका के वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
शिलान्यास कार्यक्रम पंडित अनूप शर्मा ने कराया। वाइस चेयरमैन रामस्वरूप जांगिड़ ने भूमि पूजन कर नए ट्यूबवेल की खुदाई का कार्य विधिवत शुरू कराया। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष राजपाल काजला ने बताया कि वार्ड 16 का पुराना ट्यूबवेल कई महीनों पहले सूख गया था। इसके कारण क्षेत्र के निवासियों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।
वार्डवासियों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी और पूर्व सांसद संतोष अहलावत से संपर्क किया था। पूर्व सांसद अहलावत और अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बाद अब सूखे ट्यूबवेल के स्थान पर नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में सुधार होगा।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नए ट्यूबवेल के निर्माण से वार्ड 16 के निवासियों की पानी की समस्या दूर होगी और भविष्य में भी पेयजल आपूर्ति सुचारू रहेगी।
इस शिलान्यास कार्यक्रम में बनवारीलाल शर्मा, लीलाधर छापड़िया, भाजपा मंडल महामंत्री मनोज शर्मा, रतनलाल बिजनेवाला, पवन सेन, मूलचंद सेन, गोविंद सेन, संदीप शर्मा, ओमप्रकाश कौशिक, मनोज बिजनेवाला, एडवोकेट अमित शर्मा, चेतन शर्मा, दिनेश बिजनेवाला सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
वार्डवासियों ने नए ट्यूबवेल का कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि कार्य जल्द पूरा होने के बाद क्षेत्र का पेयजल संकट पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2172118


