अग्रसेन नगर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, राजस्थान नायक समाज का अभियान जारी
अग्रसेन नगर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, राजस्थान नायक समाज का अभियान जारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजस्थान नायक समाज संयुक्त समिति जिला चूरू की ओर से चलाए जा रहे “परिंडा अभियान” के तहत अग्रसेन नगर में पक्षियों के लिए परिंडों में पानी की व्यवस्था की गई। जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने अग्रसेन नगर के मुख्य पार्क, शिव मंदिर परिसर व विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मिट्टी के परिंडे लगाकर उनमें स्वच्छ पानी भरा। इस दौरान राहगीरों व स्थानीय लोगों से भी अपने घरों की छतों पर परिंडे लगाने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष नायक ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए 24 मई से यह अभियान शुरू किया गया है।
30 मई तक 200 परिंडे लगाने का लक्ष्य है, जिसके तहत अब तक वार्ड 21, मुक्तिधाम, रेलवे कब्रिस्तान, मंगला कॉलोनी, ओम कॉलोनी व अग्रसेन नगर में परिंडे लगाए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में सर्व समाज के लोगों ने पर चढ़कर हिस्सा दिया। कार्यक्रम में तीन टीम में बनाकर अलग-अलग स्थान पर परिंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल मानव सेवा ही नहीं, बल्कि पशु-पक्षियों की सेवा करना भी है। अग्रसेन नगर के लोगों ने इस पहल की सराहना की और सहयोग का आश्वासन दिया। अगले दो दिन में शहर के शेष वार्डों व ग्रामीण क्षेत्रों में भी परिंडे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्य मैनपाल नायक, हवा सिंह नायक, सेवाराम, श्रवन बसेर,इंदर चंद नायक,कानाराम नायक ,इनायत अली,संजय गुर्जर, कैलाश सैनी महेश नायक, सुरेश नायक, एडवोकेट जय सिंह, एडवोकेट निर्मल बसेरा,कमल ,विजय,राजू नायक सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2169445


