सुजानगढ़ की मूंगफली फैक्ट्री में पहुंचे किरोड़ी मीणा:सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए, रिपोर्ट नहीं आने तक बिक्री रोकने को कहा
सुजानगढ़ की मूंगफली फैक्ट्री में पहुंचे किरोड़ी मीणा:सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए, रिपोर्ट नहीं आने तक बिक्री रोकने को कहा
सुजानगढ़ : कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा मंगलवार शाम 6 बजे सुजानगढ़ तहसील के गेड़ाप में श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज और बालाजी ट्रेडिंग कंपनी पहुंचे। यहां उन्होंने मूंगफली के बीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए। बीजों का ग्रोथ टेस्ट करवाया जाएगा। रिपोर्ट नहीं आने तक यहां मिले बीजों की बिक्री रुकवाने की बात मंत्री ने कहीं। मंत्री ने कहा कि अगर सैंपल फेल होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
चौमूं के गोविंदगढ़ में पकड़ा था नकली बीज
मंत्री ने बताया- सुबह चौमूं (गोविंदगढ़) में छापा मारकर माल पकड़ा था। वह नकली था। यूनिवर्सिटीज और साइंटिस्ट के अनुसार बीज आरजी 510 स्तर की क्वालिटी का बना होना चाहिए। लेकिन ये लोग मंडी से मूंगफली खरीद कर कट्टों में डालकर महंगे दामों में बीज बताकर बेचते हैं।
जिससे किसान की फसल कमजोर होती है। साथ ही एफ्लाटॉक्सिन नाम का फंगस लगा बीज भी सप्लाई किया जा रहा है, जो प्रतिबंधित है। यह कई बीमारियों को भी जन्म दे सकता है। एफ्लाटॉक्सिन के कारण विदेशों में होने वाला मूंगफली का निर्यात भी बंद हो गया है। घटिया गुणवत्ता के बीजों के कारण एक तरफ जहां किसान की आर्थिक स्थिति भी कमजोर हो रही है तो दूसरी तरफ पैदावार भी कम हो रही है।
उन्होंने कहा कि किसानों के साथ बेइमानी करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2169023


