[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में गैस कटर से ATM काटा:4 लाख रुपए ले गए बदमाश, सीसीटीवी पर किया काला स्प्रे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में गैस कटर से ATM काटा:4 लाख रुपए ले गए बदमाश, सीसीटीवी पर किया काला स्प्रे

सादुलपुर में गैस कटर से ATM काटा:4 लाख रुपए ले गए बदमाश, सीसीटीवी पर किया काला स्प्रे

सादुलपुर : चूरू के सादुलपुर में अंबेडकर सर्किल के पास हिसार रोड पर लगे हिताची कंपनी के एटीएम को बदमाश गैस कटर से काट ले गए। एटीएम में करीब 4 लाख रुपए थे। वारदात को अंजाम देने से पहले, बदमाशों ने एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया था।

अंबेडकर सर्किल के पास हिसार रोड पर लगे हिताची कंपनी के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया।
अंबेडकर सर्किल के पास हिसार रोड पर लगे हिताची कंपनी के एटीएम को बदमाशों ने निशाना बनाया।
बदमाश एटीएम को गैस कटर से काटकर अंदर रखी नकदी ले गए।
एटीएम काटने से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी पर काला स्प्रे कर दिया।
एटीएम काटने से पहले बदमाशों ने सीसीटीवी पर काला स्प्रे कर दिया।

रात 11 बजे एटीएम बंद कर गया था संचालक

एटीएम संचालक नवनीत कुमार जांगिड़ ने बताया-यह एटीएम हिताची कंपनी के साथ साझेदारी में लगाया था। उन्होंने रात करीब 11 बजे एटीएम बंद किया था। सुबह लगभग 8 बजे जब वह वापस आया, तो देखा कि एटीएम का निचला हिस्सा कटा हुआ था। नकदी रखने वाले दराज खाली थे। सीसीटीवी कैमरों पर भी काला स्प्रे किया हुआ था।

4 लाख रुपए थे एटीएम में

एटीएम में चार लाख रुपए की नकदी थी। मामले को लेकर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Related Articles