खेजड़ी के पेड़ से गिरने पर किसान की मौत, ढाई वर्षीय बेटी के सिर से उठा पिता का साया
खेजड़ी के पेड़ से गिरने पर किसान की मौत, ढाई वर्षीय बेटी के सिर से उठा पिता का साया
सरदारशहर : चूरू जिले के निकटवर्ती गांव उड़सर लाडेरा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय किसान की खेजड़ी के पेड़ से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम का माहौल बन गया।
मृतक के बड़े भाई इंद्र कुमार नायक ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका छोटा भाई महेंद्र नायक (28) सोमवार सुबह करीब 5 बजे बकरियों के लिए खेजड़ी के हरे पत्ते (लूंग) काटने खेत गया था। सुबह करीब 6 बजे वह खेजड़ी के पेड़ पर चढ़कर पत्ते काट रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
आस-पास खेतों में रह रहे लोगों ने महेंद्र को संभाला और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल राजकीय उप जिला अस्पताल, सरदारशहर लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बताया गया कि महेंद्र दो भाइयों में छोटा था और खेती-किसानी के साथ-साथ लोरिंग मशीन का कार्य भी करता था। उसकी करीब ढाई वर्ष की एक पुत्री है। इस हादसे के बाद मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2168072


