[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंसानियत एकता सेवा समिति को ‘कोह-ए-नूर’ ख़िताब से सम्मानित किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इंसानियत एकता सेवा समिति को ‘कोह-ए-नूर’ ख़िताब से सम्मानित किया गया

इंसानियत एकता सेवा समिति को 'कोह-ए-नूर' ख़िताब से सम्मानित किया गया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  जिला मुख्यालय पर स्थित जयपुर रोड़ मदरसा जामिया दारुल उलूम में इंटेलेक्चुअल मुस्लिम्स सोसाइटी, चूरू द्वारा आयोजित ‘ऑल मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह’ में इंसानियत एकता सेवा समिति, चूरू को लगातार पिछले सात वर्षों से समाजसेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सोसाइटी द्वारा “कोह-ए-नूर” ख़िताब से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों का माल्यार्पण कर सदस्यों की हौसला अफ़ज़ाई करते शुभकामनायें दीं। सोसाइटी के अध्यक्ष पूर्व एडिशनल कमिश्नर शौकत अली खान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति द्वारा पिछले सात वर्षों से सामाजिक सरोकार से जुड़े जो नेक कार्य किए जा रहे हैं,वे बहुत ही सहरानीय व प्रशंसनीय है।

सोसाइटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व एडिशनल एसपी अयूब खान, सचिव पूर्व पीएमओ डॉ एफ एच गौरी, संरक्षक हाजी याकूब थीम, कोषाध्यक्ष प्रिंसिपल आरिफ खान ने समिति के उज्जवल भविष्य के कामना की और अपनी नेक दुआओं से नवाजा।

इस अवसर पर समिति मीडिया प्रभारी मोहम्मद अली पठान,व्यवस्थापक इंजीनियर जाफर खान, उपाध्यक्ष अध्यापक वसीम अली भाटी, प्रधानाध्यापक आवेश कुरैशी, महबूब खान नसवाण, समीर खान मुन्याण, बिलाल खान आदि समिति के सदस्यगण मौजूद रहे। समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने सोसाइटी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles