[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में ‘राधे की हवेली’ धर्मशाला में लगी आग:रसोई और ऑफिस में लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में ‘राधे की हवेली’ धर्मशाला में लगी आग:रसोई और ऑफिस में लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

खाटूश्यामजी में 'राधे की हवेली' धर्मशाला में लगी आग:रसोई और ऑफिस में लाखों का सामान जलकर राख, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी स्थित “राधे की हवेली” धर्मशाला में आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से रसोई और ऑफिस में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची है और आग पर काबू पाया गया।

धर्मशाला की खिड़की से बाहर निकलती आग।
धर्मशाला की खिड़की से बाहर निकलती आग।

भीड़ जमा हो गई

जानकारी के अनुसार “राधे की हवेली” धर्मशाला में बने किचन से आग लगना शुरू हुई। जो धीरे-धीरे फैलती चली गई। जब लोगों ने आग और धुआं निकलता देखा तो वहां काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ी बुलाई गई। एक नगरपालिका और एक श्याम मंदिर कमेटी की दमकल मौके पर पहुंची और करीब 1 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग ऑफिस और रसोई के अलावा दो कमरों की तरफ भी चली गई थी, लेकिन आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलने पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान भी मंदिर कमेटी की गाड़ी लेकर पहुंचे। इसके अलावा थाना प्रभारी पवन चौबे ने मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी तैनात कर दिया था।

कारणों का पता नहीं चला

बता दें कि राधे की हवेली खाटूश्यामजी की फेमस धर्मशाला में से एक है। यहां मासिक मेले और फाल्गुनी मेले के दौरान कई कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते हैं। आज यहां आग कैसे लगी इन इन कारणों का पता नहीं लग पाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77