राष्ट्रीय सैनी सभा ने राजस्थान में संगठन विस्तार कर दी नई मजबूती, प्रदेश में अब संगठन होगा मजबूत
राष्ट्रीय सैनी सभा ने राजस्थान में संगठन विस्तार कर दी नई मजबूती, प्रदेश में अब संगठन होगा मजबूत
झुंझुनूं : देश के अग्रणी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सैनी सभा द्वारा राजस्थान राज्य में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई है। राष्ट्रीय सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी की संस्तुति पर राष्ट्रीय महासचिव जय भगवान सैनी ने अजय सैनी को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इसके साथ ही डॉ शिवकुमार सैनी को प्रदेश महासचिव एवं जयपुर निवासी डी.सी. सैनी उर्फ (डालूराम) को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राष्ट्रीय सैनी सभा लंबे समय से देशभर में सैनी, माली, कुशवाहा एवं शाक्य समाज को सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक रूप से संगठित करने का कार्य कर रही है। राजस्थान में भी संगठन लगातार समाज को एकजुट करने और युवाओं को सामाजिक नेतृत्व से जोड़ने के अभियान को मजबूती दे रहा है। संगठन का उद्देश्य समाज में भाईचारा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता एवं राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा समाज के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला एक अग्रणी संगठन है।
राजस्थान जैसे बड़े राज्य में संगठन विस्तार के लिए समर्पित एवं सक्रिय पदाधिकारियों की आवश्यकता थी। उन्हें विश्वास है कि नवनियुक्त टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी तथा समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। राष्ट्रीय महासचिव जय भगवान सैनी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी को निर्देश दिए कि वह प्रदेश भर में संगठन का विस्तार करते हुए जिला एवं तहसील स्तर तक मजबूत टीम का गठन करें तथा समाज के लोगों को राष्ट्रीय सैनी सभा से जोड़ने का कार्य तेज गति से करें। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
नवनियुक्त राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में निवास करने वाले सैनी-माली समाज को एकजुट करने के लिए राष्ट्रीय सैनी सभा को मजबूत प्लेटफॉर्म के रूप में स्थापित किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठन का विस्तार कर समाज के युवाओं, महिलाओं एवं बुद्धिजीवियों को जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
सैनी ने बताया कि राष्ट्रीय सैनी सभा राजस्थान इकाई जून माह में संगठनात्मक विस्तार को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसमें प्रदेश भर से समाज के प्रबुद्ध जन, युवा एवं संगठन पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन को गांव, तहसील एवं जिला स्तर तक मजबूत करने की रणनीति तैयार की जाएगी।
नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय सैनी लंबे समय से संगठन में अपनी सक्रिय जिम्मेदारी निभा रहे हैं मार्च 2019 से झुंझुनू जिले के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी और सितंबर 2023 से शेखावाटी संभाग की जिम्मेदारी दी गई तथा मार्च 2024 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए और दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई और अब वर्तमान में उनके कार्य करने की सक्रियता भूमिका को देखते हुए राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2163841

