मुकुंदगढ़ में घर के अंदर मिला बुजुर्ग का शव:अकेला रहता था शख्स, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
मुकुंदगढ़ में घर के अंदर मिला बुजुर्ग का शव:अकेला रहता था शख्स, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ में पुलिस थाने के पास स्थित एक मकान में एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान गोपीचंद साह पुत्र ओकर मल साह के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, गोपीचंद साह अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका था, और उनकी एकमात्र बेटी वर्तमान में जयपुर में रहती है।
पड़ोसियों ने बताया कि गोपीचंद को आखिरी बार लगभग दो दिन पहले देखा गया था। शनिवार को उनके घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर मुकुंदगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मुकुंदगढ़ मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2163903


