[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ थाने में सीएलजी, शांति समिति की बैठक:बकरा ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर हुई चर्चा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ थाने में सीएलजी, शांति समिति की बैठक:बकरा ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर हुई चर्चा

मुकुंदगढ़ थाने में सीएलजी, शांति समिति की बैठक:बकरा ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर हुई चर्चा

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ पुलिस थाना परिसर में शनिवार को सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) और शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ताराचंद यादव ने की, जिसमें आगामी बकरा ईद पर्व पर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर चर्चा हुई।

इस दौरान थानाधिकारी यादव ने उपस्थित सदस्यों और आमजन से बकरा ईद पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की। बैठक में गोविंद शर्मा, सुभाष पुजारी, रामप्रताप सैनी, आरिफ भाटी, इकबाल सहित अन्य सीएलजी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles