CM काफिले के लिए रोके वाहनों में बेकाबू बस घुसी:ब्रेक फेल होने से 4 कारों को मारी टक्कर, 6 घायल, एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी
CM काफिले के लिए रोके वाहनों में बेकाबू बस घुसी:ब्रेक फेल होने से 4 कारों को मारी टक्कर, 6 घायल, एक गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी
जयपुर : जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले को निकालने के लिए रोके गए वाहनों में तेज रफ्तार स्लीपर बस घुस गई। बेकाबू बस ने पीछे से 4 कारों को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हरमाड़ा थाना पुलिस ने गाड़ियों के गेट तोड़कर 6 घायलों को बाहर निकाला।
मुख्यमंत्री एक्सीडेंट से कुछ देर पहले ही घटनास्थल से निकल गए थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नींदड़ रिसोर्ट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा जयपुर शहर जिला प्रशिक्षण शिविर को संबोधित किया। पुलिस जांच में सामने आया कि सीकर रोड पर बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। बस अहमदाबाद से खाटू और खाटू दर्शन के बाद हरिद्वार जाने के लिए निकली थी।
अब देखिए, हादसे से जुड़ी 2 PHOTOS…


टक्कर से कार डिवाइडर पर चढ़ी
पुलिस के अनुसार, सीकर रोड पर सनसिटी के पास शाम करीब 6:15 बजे यातायात रोका गया था। यातायात रुकने के दौरान बड़ी संख्या में वाहन कतार में खड़े थे। इसी दौरान जयपुर से सीकर की ओर जा रही एक निजी कंपनी की स्लीपर बस तेज गति के कारण पीछे से खड़े वाहनों से टकरा गई। बेकाबू बस की गति इतनी तेज थी कि टक्कर से 4 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर लगने से एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हरमाड़ा थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे 6 लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
कार का गेट लात मारकर तोड़ा
हादसे में बस के पीछे से टकराने के कारण टैक्सी कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों ने लोगों की सहायता से क्षतिग्रस्त कार के पिछले हिस्से का गेट लात मारकर तोड़ा। पिछली सीट पर फंसे महिला और लड़के को बाहर निकाला गया। सीट के पिछले हिस्से में दबने के कारण गंभीर रूप से घायल लड़के को उठाकर पुलिसकर्मियों ने तुरंत 112 की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
ओवरस्पीड के कारण बस पीछे से जा घुसी बस
हरमाड़ा थाने के SHO उदय यादव का कहा- जयपुर से सीकर की ओर सवारियां लेकर प्राइवेट स्लीपर बस जा रही थी। रुके ट्रैफिक में ओवर स्पीड के कारण बस पीछे से जा घुसी। हादसे में 4-5 वाहन क्षतिग्रस्त हुई है। घायल छह जनों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। एक युवक के ज्यादा घायल होने उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है, बाकि लोगों के कम चोट आई है। बस के ब्रेक हुए फेल. ड्राइवर फरार
पुलिस जांच में सामने आया है कि प्राइवेट स्लीपर बस एक धार्मिक यात्रा पर पर्यटकों को लेकर जा रही थी। यह बस अहमदाबाद से खाटू और खाटू दर्शन के बाद हरिद्वार जाने के लिए निकली थी। सीकर रोड पर बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हो गया। भीड़ के दौरान बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
खाटू जा रहा था परिवार
सांगानेर के रामपुरा से अमन जैन (28) अपनी पत्नी प्रियांशी जैन, सास रेखा जैन और चाचा ससुर राजेश के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने निकले थे। खाटूश्याम दर्शन के लिए जाते समय यह हादसा हो गया। परिवार के घायल चारों सदस्यों को सीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। रेखा और प्रियांशी का सिटी स्कैन करवाया गया है। वहीं, सिर में गंभीर चोट आने के कारण अमन जैन को एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2163883

