[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुमित्रा पूनिया की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात:सादुलपुर की सड़कों के निर्माण, मरम्मत पर चर्चा, आश्वासन मिला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सुमित्रा पूनिया की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात:सादुलपुर की सड़कों के निर्माण, मरम्मत पर चर्चा, आश्वासन मिला

सुमित्रा पूनिया की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से मुलाकात:सादुलपुर की सड़कों के निर्माण, मरम्मत पर चर्चा, आश्वासन मिला

सादुलपुर : सादुलपुर से भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया ने शनिवार को जयपुर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री दिया कुमारी से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सादुलपुर क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और मरम्मत को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान, सुमित्रा पूनिया ने सादुलपुर क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण, पुरानी सड़कों की मरम्मत और चल रहे निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर दिया।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आश्वासन दिया कि सभी निर्माण कार्य अच्छी गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएंगे। उन्होंने नई सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की मांगों पर जल्द विचार कर कार्य शुरू करवाने का भरोसा भी दिलाया। इस अवसर पर, सुमित्रा पूनिया ने कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर सड़क सुविधाओं के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन को बेहतर यातायात सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles