[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस तक जिलेभर में होंगे जल संरक्षण और स्वच्छता कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार चूरू जिले में 25 मई से 5 जून 2026 तक ‘वंदे गंगा: जल संरक्षण जन अभियान’ चलाया जाएगा। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत जिलेभर में जल संरक्षण, पौधारोपण, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि गंगा दशमी से शुरू होकर विश्व पर्यावरण दिवस तक चलने वाले इस अभियान में कुएं, जोहड़, नहरों और अन्य जल स्रोतों का पूजन, साफ-सफाई और जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही वर्षा जल संचयन, भूजल स्तर सुधार और नई जल संरचनाओं के निर्माण को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

अभियान के दौरान प्रभात फेरी, कलश यात्रा, जल चौपाल, किसान चौपाल, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता अभियान, साइकिल रैली, श्रमदान और जल सेवा जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा तालाबों, बावड़ियों, नहरों और जोहड़ों की सफाई, गाद निकासी तथा वर्षा जल संचयन कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles