[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा में नायक समाज की उपेक्षा का आरोप, जिला अध्यक्ष रामेश्वर नायक ने उठाए सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा में नायक समाज की उपेक्षा का आरोप, जिला अध्यक्ष रामेश्वर नायक ने उठाए सवाल

भाजपा में नायक समाज की उपेक्षा का आरोप, जिला अध्यक्ष रामेश्वर नायक ने उठाए सवाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : राजस्थान नायक समाज सेवा समिति के जिला अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद नायक ने भारतीय जनता पार्टी पर नायक समाज की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नायक समाज का उपयोग केवल वोट बैंक के रूप में करती है, लेकिन संगठन और राजनीतिक नियुक्तियों में समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता।

रामेश्वर नायक ने कहा कि हाल ही में घोषित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में भी नायक समाज को स्थान नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से लेकर जिला स्तर तक राजनीतिक नियुक्तियों और संगठनात्मक पदों पर नायक समाज की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

उन्होंने समाज से आह्वान किया कि जो भी राजनीतिक दल नायक समाज को जनसंख्या अनुपात के अनुसार प्रतिनिधित्व नहीं देता, उसका बहिष्कार किया जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों को समाज की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।

रामेश्वर नायक ने कहा कि नायक समाज के शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और समाज से जुड़े मुद्दों पर राजनीतिक दल गंभीर नहीं हैं। उन्होंने समाज से एकजुट होकर अपने अधिकारों और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की।

Related Articles