स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग करें, बिसाऊ को दिलाएं बेहतर रैंक : ईओ
स्वच्छता सर्वेक्षण में सहयोग करें, बिसाऊ को दिलाएं बेहतर रैंक : ईओ
बिसाऊ : स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर पालिका बिसाऊ द्वारा नागरिक फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आमजन से स्वच्छता संबंधी सुझाव एवं फीडबैक लिए जा रहे हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक देकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की है।
ईओ ने बताया कि फीडबैक प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पालिका कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो नागरिकों को फीडबैक देने में सहायता कर रहे हैं। आमजन क्यूआर कोड स्कैन कर स्वयं भी फीडबैक दे सकते हैं अथवा पालिका कर्मचारियों की मदद ले सकते हैं। फीडबैक के लिए ओटीपी की आवश्यकता होती है, लेकिन यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित है और इसमें किसी प्रकार के साइबर फ्रॉड की आशंका नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त परफॉर्मेंस ग्रांट प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग शहर के विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार में किया जाता है।
ईओ ने नागरिकों से आह्वान किया कि वे फीडबैक देकर नगर पालिका बिसाऊ को सर्वोच्च रैंक दिलाने में सहयोग करें तथा फीडबैक संग्रहण में लगे कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर का सपना साकार हो सकता है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161555


