[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग की मौत, खेत में किया अंतिम संस्कार:श्मशान के रास्ते को लेकर था विवाद, नहीं बन पाई सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्यसीकर

बुजुर्ग की मौत, खेत में किया अंतिम संस्कार:श्मशान के रास्ते को लेकर था विवाद, नहीं बन पाई सहमति

बुजुर्ग की मौत, खेत में किया अंतिम संस्कार:श्मशान के रास्ते को लेकर था विवाद, नहीं बन पाई सहमति

नवलगढ़ : नवलगढ़ क्षेत्र के झाझड़ की तलाई स्थित मोबजी की ढाणी में रास्ते के विवाद के चलते एक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार खेत में ही करना पड़ा। झाबरमल सैनी (70) का गुरुवार सुबह करीब छह बजे निधन हो गया था। शव को श्मशान घाट तक ले जाने के लिए रास्ता नहीं होने के कारण अंतिम संस्कार में देरी हुई।

कोर्ट आदेश के कारण नहीं खुल पाया रास्ता

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और तहसीलदार सीताराम कुमावत मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों पक्षों से बातचीत की गई। मृतक के परिजनों ने विवादित रास्ता खुलवाने की मांग रखी, लेकिन दूसरे पक्ष ने रास्ते पर न्यायालय का स्थगन आदेश होने का हवाला देते हुए रास्ता खोलने से इनकार कर दिया।

खेत मालिक ने सहमति दी, लेकिन परिजन रास्ते को लेकर अड़े

इसके बाद तहसीलदार ने वैकल्पिक रास्ता निकालने का प्रयास किया। एक खेत मालिक ने अपने खेत से रास्ता देने की सहमति भी दे दी, लेकिन मृतक के परिजन 15 दिनों के लिए विवादित रास्ता खुलवाने की अपनी मांग पर अड़े रहे। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाने के कारण अंततः परिजनों ने अपने खेत में ही झाबरमल सैनी का अंतिम संस्कार कर दिया।

Related Articles