बिना लाइसेंस डीजे बजाने पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार:बुहाना में पुलिस ने कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन में पिकअप वाहन सहित डीजे सिस्टम जब्त
बिना लाइसेंस डीजे बजाने पर कार्रवाई, एक गिरफ्तार:बुहाना में पुलिस ने कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन में पिकअप वाहन सहित डीजे सिस्टम जब्त
बुहाना : बुहाना में पुलिस ने बिना लाइसेंस डीजे बजाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पिकअप वाहन सहित पूरा डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई कॉपीराइट नियमों के उल्लंघन के तहत की गई है। थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर जिला अनुसंधान अधिकारी रामावतार मरोड़िया तथा एसएसपी की कॉपीराइट रिपोर्ट के आधार पर लोकल स्पेशल एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने बड़बर निवासी “अंशु डीजे साउंड” के संचालक प्रदीप सिंह को बिना लाइसेंस डीजे बजाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके से पिकअप वाहन पर लगा पूरा डीजे साउंड सिस्टम जब्त कर थाने लाया गया। पुलिस ने आरोपी प्रदीप सिंह को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने चेतावनी दी है कि बिना लाइसेंस डीजे संचालन की सूचना मिलने पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161614


