मुकुंदगढ़ व्यापार संघ ने बैंक शाखा शिफ्ट करने विरोध किया:43 साल पुरानी शाखा हटाने के प्रस्ताव पर कलेक्टर ज्ञापन सौंपा, बोले- अन्य बैंकों में शिफ्ट करने पर मजबूर होंगे
मुकुंदगढ़ व्यापार संघ ने बैंक शाखा शिफ्ट करने विरोध किया:43 साल पुरानी शाखा हटाने के प्रस्ताव पर कलेक्टर ज्ञापन सौंपा, बोले- अन्य बैंकों में शिफ्ट करने पर मजबूर होंगे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : व्यापार संघ मुकुंदगढ़ शहर द्वारा गुरुवार को मुख्य प्रबंधक सतवीर के माध्यम से जिला कलेक्टर झुंझुनूं के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय सहकारी बैंक मुकुंदगढ़ शाखा को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया गया कि झुंझुनूं केंद्रीय सहकारी बैंक की मुकुंदगढ़ शाखा पिछले 43 वर्षों से बावलिया बाबा मंदिर के पास मुख्य बाजार में संचालित हो रही है। यह शाखा क्षेत्र के हजारों किसानों, व्यापारियों, पेंशनभोगियों, महिलाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।
व्यापार संघ ने कहा कि बैंक प्रबंधन द्वारा शाखा को वर्तमान स्थान से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने का प्रस्ताव विचाराधीन है। यदि भवन पुराना या अपर्याप्त है तो भवन स्वामी द्वारा भवन के नवीनीकरण की स्वीकृति देने की बात भी कही गई है। ज्ञापन में बताया गया कि शाखा के स्थानांतरण से क्षेत्र की जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के खाताधारकों, बुजुर्ग पेंशनभोगियों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को दूरस्थ शाखा तक पहुंचने में कठिनाई होगी।
व्यापार संघ ने यह भी बताया कि क्षेत्र कृषि प्रधान होने के कारण किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा, सब्सिडी एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ इसी शाखा के माध्यम से प्राप्त करते हैं। शाखा हटने से कृषि ऋण वितरण व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि शाखा को यहां से स्थानांतरित किया जाता है तो अनेक खाताधारक अपनी जमा राशि एवं एफडीआर अन्य बैंकों में स्थानांतरित करने को मजबूर हो जाएंगे।
इस दौरान पवन पंचलगिया, अशोक टेलर, मनीष चौधरी, अशोक मोदी, दलीप कुमावत, ओमप्रकाश जोशी, प्रमोद बेरीवाला, किशन बेसवाल, घनश्याम शर्मा एवं चौथमल सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161614


