[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में घरों में पहुंचा करंट:घरेलू उपकरण जले; अर्थ फेल होने के कारण फैला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में घरों में पहुंचा करंट:घरेलू उपकरण जले; अर्थ फेल होने के कारण फैला

डाडा फतेहपुरा में घरों में पहुंचा करंट:घरेलू उपकरण जले; अर्थ फेल होने के कारण फैला

खेतड़ी : उपखंड खेतड़ी के ग्राम डाडा फतेहपुरा के वार्ड नंबर 05 में एयरटेल टावर के पास लगी तीन डीपी में अर्थ फेल होने के कारण घरों में करंट पहुंच गया, जिससे कई घरों के घरेलू उपकरण जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक करंट फैलने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार, रात 11 बजे जब वे पावरहाउस में लाइट का शटडाउन लेने पहुंचे तो वहां कोई कर्मचारी अथवा ठेकेदार का कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। ठेकेदार के कर्मचारी से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने खाना खाने की बात कही, जिस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और सवाल उठाया कि रात 11 बजे खाना खाने का समय कैसे हो सकता है। वहीं तकनीकी कर्मचारी (लाइनमैन) से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं लग पाया।

ग्रामीणों ने चिंता जताई कि यदि इस प्रकार कर्मचारी पावरहाउस को बिना निगरानी के छोड़ते रहे तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभाग से निवेदन किया है कि कर्मचारियों को ड्यूटी के प्रति पाबंद किया जाए तथा अर्थ फेल और करंट की समस्या का जल्द समाधान कर लोगों को राहत दिलाई जाए

Related Articles