[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी ‘मेलोडी’ टॉफी, राहुल गांधी के बयान का किया विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी ‘मेलोडी’ टॉफी, राहुल गांधी के बयान का किया विरोध

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी ‘मेलोडी’ टॉफी, राहुल गांधी के बयान का किया विरोध

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं शहर मंडल के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से जुड़ी “मेलोडी” टॉफी विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान का विरोध जताया। शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मेलोडी टॉफी खिलाकर शालीन राजनीति और राष्ट्रीय सम्मान का संदेश दिया।

कमलकांत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में भारत की संस्कृति और मित्रता का सम्मान बढ़ा रहे हैं, जबकि विपक्ष इस तरह के मुद्दों को तुच्छ राजनीति से जोड़कर देश की छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को निराधार बताते हुए इसकी निंदा की। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की विदेश नीति और भारतीय उत्पादों के वैश्विक सम्मान का समर्थन करते हुए जिम्मेदार राजनीति का संदेश दिया।

इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सैनी, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष राकेश सहल, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, मंजू चौहान, ममता शर्मा, पार्षद विजय कुमार सैनी, रवि शुक्ला,गौ रक्षा दल ज़िलाध्यक्ष प्रवीण स्वामी, पूर्व महामंत्री पंकज टेलर, ज्योति प्रकाश शर्मा, शहर महामंत्री ताराचंद सैनी, विजेंद्र हटवाल , मण्डल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, विकास पुरोहित, विनोद जांगिड़, विनोद चौहान,श्री राम सैनी, महेन्द्र सोनी, गणेश सोनी, अनिल जोशी, अनिल सैनी, बिहारीलाल सैनी, महेन्द्र सैनी, सुनील सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles