[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलसिया श्मशान भूमि में वाटर कूलर का उद्घाटन:भामाशाह ने माता-पिता की याद में लगवाया, ग्रामीणों ने किया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कोलसिया श्मशान भूमि में वाटर कूलर का उद्घाटन:भामाशाह ने माता-पिता की याद में लगवाया, ग्रामीणों ने किया स्वागत

कोलसिया श्मशान भूमि में वाटर कूलर का उद्घाटन:भामाशाह ने माता-पिता की याद में लगवाया, ग्रामीणों ने किया स्वागत

कोलसिया : कोलसिया स्थित श्मशान भूमि में हरिसिंह दूत ने अपने माता-पिता की याद में वाटर कूलर भेंट किया है। इस वाटर कूलर का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। इस पहल से अब श्मशान भूमि पर आने वाले लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। यह सुविधा ऐसे समय में शुरू की गई है जब क्षेत्र में भीषण गर्मी पड़ रही है और ठंडे पानी की कमी महसूस की जा रही थी।

ग्रामीणों ने इस दान की सराहना करते हुए कहा कि परिवार का आगे आना समाज के लिए सौभाग्य की बात है। इससे सार्वजनिक स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि महेश पारीक, भामाशाह हेमन्त दूत, राजवीर नेहरा, झाबरमल दूत, प्रेमचंद दूत, सज्जन शर्मा, करणी राम दूत, सांवरमल दूत, लेखराज नेहरा, राजू पारीक, दिनेश शर्मा, बलराम दूत, विकास दूत, किशोर सोनी, मुकेश पारीक, शिशराम सुनिया, विकास सोनी, प्यारे लाल दूत, शिशराम मास्टर, डूंगाराम मीणा, कुल्डाराम रेपस्वाल, प्रहलाद मीणा, विनोद दूत, जयन्त नेहरा, महिपाल दूत, रणवीर मांड्या, रचना देवी सहित कई लोग और महिलाएं मौजूद रही।

Related Articles