दिव्यांग होटल संचालक पर हमला, गाड़ी से कुचलने का प्रयास:केड गांव का मामला, पीड़ित बोला- मरा समझकर छोड़ा, मंथली 4500 की रंगदारी मांगी
दिव्यांग होटल संचालक पर हमला, गाड़ी से कुचलने का प्रयास:केड गांव का मामला, पीड़ित बोला- मरा समझकर छोड़ा, मंथली 4500 की रंगदारी मांगी
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के केड गांव में एक दिव्यांग होटल संचालक पर जानलेवा हमला किया गया और उससे रंगदारी मांगी गई। आरोपी ने होटल संचालक को गाड़ी से कुचलने का भी प्रयास किया और मरा समझकर छोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बदमाश ने मांगी होटल चलाने की राशि
पीड़ित विजेंद्र सिंह बेटा दुदाराम जाट ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह अपने होटल पर बैठे थे। इसी दौरान केड निवासी संदीप बेटा भादर जाट होटल पर आया और उनसे होटल चलाने के लिए मासिक भुगतान (मंथली) की मांग की।
विरोध करने पर बेरहमी से पीटी
गाड़ी से कुचलने का भी किया प्रयास, पैसे छीने
विजेंद्र सिंह के शोर मचाने पर आरोपी ने उन्हें छोड़ दिया, लेकिन जाते-जाते उन पर गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का जानलेवा प्रयास किया। पीड़ित ने बताया कि वारदात से कुछ देर पहले ही ग्राहकों के दिए 500 रुपए उनके हाथ में थे, जिन्हें आरोपी संदीप ने छीन लिया।
4500 रुपए की मासिक राशि मांगी – पीड़ित
आरोपी ने धमकी देते हुए कहा कि अब उसे 4500 रुपए मासिक और देने होंगे। जाते समय उसने होटल को पूरी तरह से तोड़ने की भी धमकी दी। विजेंद्र सिंह एक हाथ और एक पैर से दिव्यांग हैं और इस हमले में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। आरोपी ने उन्हें मरा हुआ समझकर छोड़ दिया था।
वारदात के बाद मौके से गुजर रहे एक अन्य गाड़ी चालक ने घायल विजेंद्र सिंह को गुढ़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर गुढ़ागौड़जी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2160094

