[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के गोठड़ा में पाइपलाइन लीकेज:हजारों लीटर व्यर्थ बहा पानी, नियमित सप्लाई नहीं होने से आमजन परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के गोठड़ा में पाइपलाइन लीकेज:हजारों लीटर व्यर्थ बहा पानी, नियमित सप्लाई नहीं होने से आमजन परेशान

खेतड़ी के गोठड़ा में पाइपलाइन लीकेज:हजारों लीटर व्यर्थ बहा पानी, नियमित सप्लाई नहीं होने से आमजन परेशान

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के गोठड़ा गांव में जलदाय विभाग की पाइपलाइन में लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। वार्ड संख्या 12 स्थित सोफिया स्कूल के पीछे पिछले कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है। पानी की नियमित और पूरी सप्लाई न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।

लंबे समय से आ रही लीकेज की समस्या

ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड 12 में पाइपलाइन के जॉइंट लीकेज की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। इससे पहले भी कई बार पाइपलाइन में लीकेज से पानी बर्बाद हो चुका है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। मौजूदा लीकेज पिछले करीब 20 से 25 दिनों से है, जिसके कारण हर बार पानी की सप्लाई के दौरान बड़ी मात्रा में पानी बह जाता है।

पांच दिन में एक बार हो रही पानी की सप्लाई

गोठड़ा में कुंभाराम नहर परियोजना के तहत पांच दिन में एक बार पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में पानी की हर बूंद महत्वपूर्ण है। लीकेज के कारण सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा गली-मोहल्लों में बह जाता है, जिससे लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।

पाइपलाइन की मरम्मत करने की मांग

ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने विभाग से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि पानी की बर्बादी रुके और सुचारु जलापूर्ति हो सके। इस मामले में एक्सईएन सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है और जल्द ही कर्मचारी को मौके पर भेजकर लीकेज ठीक करवा दिया जाएगा।

Related Articles