छापर कस्बे के झोपड़े में आग लगी:पशु चारा जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
छापर कस्बे के झोपड़े में आग लगी:पशु चारा जला, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
छापर : कस्बे के वार्ड नंबर 25 में बुधवार को एक कच्चे झोपड़े में आग लग गई। यह झोपड़ा श्रवण राम सिहाग के मकान में बना था। आग लगने से झोपड़े के अंदर रखा क्विंटल भर पशु चारा जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि फायरमैन महिपाल सिंह और मुकेश कुमार सुंडा ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने बताया कि आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160073

