[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद:मरीजों को हुई परेशानी, कलेक्टर को ज्ञापन देकर ऑनलाइन बिक्री रोकने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद:मरीजों को हुई परेशानी, कलेक्टर को ज्ञापन देकर ऑनलाइन बिक्री रोकने की मांग

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में मेडिकल स्टोर बंद:मरीजों को हुई परेशानी, कलेक्टर को ज्ञापन देकर ऑनलाइन बिक्री रोकने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में बुधवार को जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल स्टोर बंद रहे। यह बंद ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट दिए जाने के विरोध में किया गया था। शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण दवा लेने पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा।

मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसिंह खींवासर ने बताया कि देशभर के केमिस्टों ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दी जा रही भारी छूट बंद करने और नकली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक दिवसीय हड़ताल की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

हड़ताल के कारण कई मरीजों को बिना दवा लिए वापस लौटना पड़ा। विशेष रूप से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को अधिक समस्या हुई। मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि अचानक मेडिकल स्टोर बंद होने से उन्हें आवश्यक दवाएं नहीं मिल पाईं, जिससे उनका इलाज प्रभावित हुआ।

मेडिकल संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियों और बड़े कॉरपोरेट्स के कारण छोटे व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। उनका यह आंदोलन इसी मजबूरी का परिणाम है। इस अवसर पर सरवानंद, विजय कुमार शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, सुधीर शर्मा, नटवर हारित, सुशील कुमार, कन्हैयालाल शर्मा और संजय सहित कई सदस्य मौजूद थे।

Related Articles