[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सरदारशहर के मेडिकल बंद:मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी, ऑनलाइन दवा बिक्री रोकने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सरदारशहर के मेडिकल बंद:मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी, ऑनलाइन दवा बिक्री रोकने की मांग

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सरदारशहर के मेडिकल बंद:मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी, ऑनलाइन दवा बिक्री रोकने की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर में बुधवार को ऑल इंडिया केमिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर मेडिकल संचालकों ने ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहने से दवा लेने पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

भारी डिस्काउंट बंद करने और नकली दवाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

मेडिकल एसोसिएशन के सदस्य राजेंद्र पारीक व नरेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि देशभर में केमिस्ट्स ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने, कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट को बंद करने और नकली दवाइयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मरीजों को हुई परेशानी

मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि अचानक मेडिकल बंद होने से उन्हें जरूरी दवाइयां नहीं मिल पाईं, जिससे उनका इलाज प्रभावित हुआ। वहीं, मेडिकल संचालकों का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियों और बड़े कॉरपोरेट्स के कारण छोटे व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, जिसके चलते यह आंदोलन करना उनकी मजबूरी है।

ये रहे मौजूद

शहरभर में दिनभर मेडिकल प्रतिष्ठान बंद रहने से दवा बाजार पूरी तरह प्रभावित रहा। इस मौके पर मेडिकल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष नरपत नरेंद्र राजपुरोहित, दयाराम सुथार, कन्हैयालाल सैनी, प्रकाश सोनी,रामाअवतार सोनी,सुरेश पारीक,मोनू वर्मा, रामावतार बोहरा, दीपक शर्मा,अक्तर अली सहित बड़ी संख्या में मेडिकल संचालक मौजूद रहे।

Related Articles