डीबी अस्पताल के पीछे कचरे में लगी आग:नगर परिषद की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
डीबी अस्पताल के पीछे कचरे में लगी आग:नगर परिषद की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू
चूरू : चूरू के गवर्नमेंट डीबी अस्पताल के एमसीएच विंग के पीछे बुधवार शाम कचरे में आग लग गई। सूचना मिलने पर नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची और तुरंत आग पर काबू पा लिया। अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड नारायणराम ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे एक महिला ने उन्हें एमसीएच के लेबर रूम के पीछे सूखे कचरे में आग लगने की सूचना दी। आग अज्ञात कारणों से लगी थी।
सिक्योरिटी गार्ड ने तत्काल नगर परिषद की दमकल को सूचित किया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह एक बड़ी घटना का रूप ले सकती थी। आग बुझाने में इमरजेंसी वार्ड में कार्यरत नर्सिंग ऑफिसर पूनमचंद सहारण की अहम भूमिका रही, जिसने समय रहते इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ और अन्य को दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2160309

