[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर के सुभाष नगर में जर्जर बिजली लाइन:हादसे का खतरा, मोहल्लेवासी बोले- विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर के सुभाष नगर में जर्जर बिजली लाइन:हादसे का खतरा, मोहल्लेवासी बोले- विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा

सादुलपुर के सुभाष नगर में जर्जर बिजली लाइन:हादसे का खतरा, मोहल्लेवासी बोले- विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा

सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड नंबर 15 स्थित सुभाष नगर में जर्जर बिजली लाइन को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। मोहल्लेवासियों ने बिजली विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें पुरानी और खस्ताहाल बिजली लाइन को तत्काल बदलने और स्थायी समाधान की मांग की गई है।

लगभग 50 स्थानों पर लाइन के तार कटे

निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में थ्री-फेस बिजली लाइन आगे जाकर एक-फेज में परिवर्तित हो जाती है, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होती है। पूरी लाइन बेहद पुरानी और जर्जर अवस्था में है। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि लाइन में लगभग 50 स्थानों पर तार कटे हुए हैं, जिन्हें केवल जोड़ लगाकर चलाया जा रहा है।

ग्रामीण बोले- स्थायी समाधान नहीं हो रहा

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विभाग को कई बार फोन पर शिकायतें दी जा चुकी हैं। हालांकि हर बार कर्मचारी मौके पर पहुंचकर केवल टूटी लाइन को अस्थायी रूप से जोड़कर चले जाते हैं। आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण कुछ दिनों बाद स्थिति फिर से वैसी ही हो जाती है।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि जर्जर लाइन के कारण आए दिन स्पार्किंग और आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले भी लाइन में भीषण आग लग गई थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। क्षेत्र में दो निजी विद्यालय संचालित होने के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई है।

मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई और कोई जनहानि होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और अधिकारियों की होगी।

Related Articles