बच्चों का गुल्लक चुराने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार:घर में घुसकर कैश और सोने- चांदी की ज्वेलरी भी लेकर भागे थे, दबिश देकर पकड़ा
बच्चों का गुल्लक चुराने वाले 24 घंटे में गिरफ्तार:घर में घुसकर कैश और सोने- चांदी की ज्वेलरी भी लेकर भागे थे, दबिश देकर पकड़ा
झुंझुनूं : झुंझुनूं में कोतवाली थाना पुलिस ने एक घर से सोने- चांदी की ज्वेलरी, कैश और बच्चों का गुल्लक चुराने वाले दो चोरों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सारा सामान और कैश भी बरामद किया है।
पुलिस ने फारूख अली (27) पुत्र नथू खान, निवासी- वार्ड नंबर 55, मण्ड्रेला रोड, झुंझुनू और विजेन्द्र उर्फ मोटिया (22) पुत्र कालूराम, निवासी- वार्ड नंबर 55, सहरिया कॉलोनी, झुंझुनू को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों का भी पता लगाया जा सके।
कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि 17 मई को जिले के हमीरी रोड (मोडा पहाड सहरिया कॉलोनी) निवासी संदीप कुमार कुमावत (38) ने थाने में रिपोर्ट दी थी। बताया कि 16 मई को वह अपने परिवार के साथ किसी निजी काम से गांव गए हुए थे और मकान बंद था। अगले दिन सुबह जब वे वापस लौटे, तो देखा कि घर के दो कमरों के ताले टूटे हुए थे और मेन गेट की टाइल्स भी उखड़ी हुई थी। चोर घर में रखी सोने की 2 चूड़ियां, 1 मंगलसूत्र, 1 अंगूठी, 1 जोड़ी चांदी की पाजेब, बच्चों का गुल्लक और 55 हजार रुपए कैश चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और टीम का गठन किया।
18 मई को टीम के सदस्य कॉन्स्टेबल संदीप पूनिया को मिली सूचना पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। गहन पूछताछ के बाद दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी का सामान और कैश भी बरामद कर लिया।
कार्रवाई टीम में कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार के अलावा सहायक उपनिरीक्षक (ASI) मनेष कुमार, कॉन्स्टेबल योगेन्द्र सिंह, बलराम, संदीप पूनिया और प्रवीण कुमार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158892


