[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 25 साल पुराने जमीनी विवाद में कराया राजीनामा:मीडिएशन में विवाद के 13 मामले निपटाए, ADJ संतोष चौधरी की बेंच का फैसला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 25 साल पुराने जमीनी विवाद में कराया राजीनामा:मीडिएशन में विवाद के 13 मामले निपटाए, ADJ संतोष चौधरी की बेंच का फैसला

सीकर में 25 साल पुराने जमीनी विवाद में कराया राजीनामा:मीडिएशन में विवाद के 13 मामले निपटाए, ADJ संतोष चौधरी की बेंच का फैसला

सीकर : सीकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की नीमकाथाना बेंच में मंगलवार को 25 साल पुराने जमीनी विवाद का राजीनामे निपटारा हो गया। DLSA अध्यक्ष जिला जज रूपा गुप्ता के निर्देशन में वर्ष 1989 से शुरू हुए इस विवाद के निपटारे में ADJ संतोष चौधरी की बेंच ने सुनवाई की। दोनों पक्ष पड़ोसी हैं और दोनों पक्षों के हिस्से के बीच की जमीन को लेकर विवाद हो गया था। जमीनी विवाद से जुड़े दोनों पक्ष 2 पीढ़ियों से एक-दूसरे पर मुकदमे दर्ज करवा रहे थे। दोनों पक्षों में राजीनामे के बाद कानूनन राशि जमा करवाने का आदेश दिया गया।

DLSA सेक्रेटरी शालिनी‌ गोयल ने बताया- भगवती शरण, उमेश, दिनेश, राहुल, नारायण, सतीश खंडेलवाल और हंसराज शास्त्री, गजानंद शास्त्री के बीच सालों से जमीनी विवाद को‌ लेकर लड़ाई चल रही थी। दोनों पक्षों के बीच वर्ष 1989 से अब तक नीमकाथाना के विभिन्न कोर्ट में कुल 13 मुकदमे दर्ज हो गए। इस जमीनी विवाद में राजस्थान हाईकोर्ट में भी रिट दायर की गई।

मीडिएटर ADJ-1 संतोष चौधरी ने दोनों‌ पक्षों के बीच सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, मकान के छज्जे निकालने, एक-दूसरे की जमीन व सरकारी जमीन को बिना अनुमति काम में लेने संबंधी सभी 13 मामले निपटाए। राजीनामे‌ के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। इस कार्रवाई में एडवोकेट सत्यनारायण यादव, राजेंद्र सैनी, शंभूदयाल अग्रवाल, देवेंद्र चौधरी, भानाराम वर्मा, मनोज शर्मा और संदीप कुमार मंगावा का सहयोग रहा।

सीकर प्रदेश में पहले नंबर पर

जिला जज रूपा गुप्ता ने बताया- मीडिएशन के कई फायदे हैं। जिन मुकदमों का लंबे समय से निस्तारण नहीं होता। उन मुकदमों को बिना धन और समय की बर्बादी किए मीडिएशन के जरिए सुलझाया जाता है। गौरतलब है कि मीडिएशन के जरिए मुकदमों के निस्तारण में सीकर जिला पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर है।

Related Articles