[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में नशे की तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश:SP से अवैध स्पा-शराब ठेकों पर कार्रवाई की मांग; बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में नशे की तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश:SP से अवैध स्पा-शराब ठेकों पर कार्रवाई की मांग; बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

सीकर में नशे की तस्करी के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश:SP से अवैध स्पा-शराब ठेकों पर कार्रवाई की मांग; बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

सीकर : सीकर जिले में पुलिस के एंटी वेनम अभियान के बावजूद नशे की तस्करी और बिक्री लगातार हो रही है। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। भढाडर गांव के ग्रामीणों ने कार्यवाहक SP डॉ. तेजपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर इलाके में बढ़ते नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि MD और अन्य नशीले पदार्थों की वजह से स्टूडेंट्स तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। साथ ही अवैध शराब ठेकों और संदिग्ध स्पा सेंटरों के संचालन को लेकर भी शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि भढाडर के आसपास अवैध स्पा के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है, इससे बुरा असर पड़ रहा है।

भढाडर में नशीले पदार्थों की बिक्री से स्टूडेंट्स पर पड़ रहा असर

ग्रामीणों ने कार्यवाहक SP डॉ. तेजपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा कि भढाडर गांव में पिछले कुछ समय से अवैध मादक पदार्थ MD की बिक्री बढ़ने लगी है। भढाडर इलाके में काफी स्टूडेंट्स हैं, ऐसे में नशीले पदार्थों से काफी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि हर गांव में शराब की दुकान आवंटित होती है, जबकि भढाडर में शराब की अवैध ब्रांच चल रही हैं। वहीं, भढाडर में कई अवैध स्पा बने हुए हैं, इनमें जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब ठेकों, MD की बिक्री और अवैध स्पा सेंटरों पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि भढाडर गांव में 3 बड़े एज्युकेशन इंस्टीट्यूट हैं, जहां हजारों स्टूडेंट्स हैं।

पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो होगा बड़ा आंदोलन

ग्रामीणों का आरोप है कि भढाडर में अब MD के साथ गांजा, अफीम (अमल) की बिक्री और अवैध शराब की दुकानें धड़ल्ले से चल रही हैं। ग्रामीणोें का कहना है कि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles