[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई

व्यवसायिक क्षेत्रों में दबिश देकर 600 किलो अवैध प्लास्टिक कैरी बैग किए जब्त

चूरू : चूरू नगर परिषद ने शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत सोमवार शाम को बड़ी कार्रवाई की। परिषद की टीम ने मुख्य बाजार क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के एक गोदाम से करीब 500 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथीन थैलियां जब्त कीं।

नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा ने बताया कि केंद्र सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के निर्माण, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद बाजारों में लगातार पॉलीथीन का उपयोग हो रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ शहर की नालियां भी अवरुद्ध हो रही हैं।

अभियान प्रभारी मनीराम डाबी ने बताया कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नियमों का उल्लंघन होने के साथ पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। इसी के तहत नगर परिषद टीम ने बाजार क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां एक गोदाम में भारी मात्रा में पॉलीथीन थैलियां मिलीं। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सामग्री जब्त कर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी।

कार्रवाई के दौरान परिषद टीम ने दुकानदारों और आमजन को पॉलीथीन का उपयोग न करने के लिए जागरूक भी किया। नगर परिषद ने शहरवासियों से पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles