[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में किसानों‌ का कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव:तारपुरा एयरपोर्ट और सीमेंट प्लांट रेल लाइन के विरोध में विरोध-प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में किसानों‌ का कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव:तारपुरा एयरपोर्ट और सीमेंट प्लांट रेल लाइन के विरोध में विरोध-प्रदर्शन

सीकर में किसानों‌ का कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव:तारपुरा एयरपोर्ट और सीमेंट प्लांट रेल लाइन के विरोध में विरोध-प्रदर्शन

सीकर : सीकर जिले के तारपुरा और दादिया क्षेत्र के किसानों ने जमीन बचाने के लिए कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव डाला है। प्रस्तावित तारपुरा एयरपोर्ट, नवलगढ़-बेरी-बसावा सीमेंट प्लांट रेलवे लाइन और जेरठी-दादिया अंडरपास के विरोध में हजारों लोग सीकर कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन करने पहुंचे हैं।

4000 बीघा जमीन पर संकट, किसानों में भारी आक्रोश

हाल ही में दादिया और तारपुरा गांव के किसानों ने एक बड़ी महापंचायत का आयोजन कर सरकार की अधिग्रहण नीति पर कड़ा ऐतराज जताया था। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन एयरपोर्ट परियोजना के नाम पर दोनों गांवों की करीब 4000 बीघा बेशकीमती कृषि भूमि के अधिग्रहण की तैयारी कर रहा है।

किसानों का कहना है कि बेरी-तारपुरा और दादिया इलाके में पहले रेलवे लाइन और अब एयरपोर्ट के लिए जमीन ली‌ जाएगी, किसानों के लिए एक इंच जमीन नहीं बचेगी।

किसानों की मांगें:-

1. बिना ग्राम सभा और किसानों की लिखित सहमति के किसी भी प्रकार की जमीन का अधिग्रहण ना किया जाए। 2. एयरपोर्ट और रेलवे लाइन परियोजना को लेकर प्रशासन किसानों के साथ सीधा संवाद करे। 3. जेरठी-दादिया अंडरपास की डिजाइन और जगह को लेकर आपत्तियों का समाधान किया जाए। 4. सीमेंट प्लांट रेल लाइन के लिए खेतों के बजाय बंजर या खेतों के बाहर से गुजरने वाले रास्तों का सर्वे किया जाए।

Related Articles