[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूलासर में ग्रामीणों ने खुद ठीक की पेयजल लाइन:जलदाय विभाग की अनदेखी से परेशान होकर किया काम, कई दिनों से था पेयजल संकट

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

पूलासर में ग्रामीणों ने खुद ठीक की पेयजल लाइन:जलदाय विभाग की अनदेखी से परेशान होकर किया काम, कई दिनों से था पेयजल संकट

पूलासर में ग्रामीणों ने खुद ठीक की पेयजल लाइन:जलदाय विभाग की अनदेखी से परेशान होकर किया काम, कई दिनों से था पेयजल संकट

सरदारशहर : सरदारशहर के पूलासर ग्राम पंचायत के वार्ड 6 में पेयजल समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने रविवार को स्वयं पेयजल लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। लंबे समय से परेशान ग्रामीणों ने विभाग की अनदेखी के बाद यह कदम उठाया।

मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति में रुकावट आने के कारण बीते कई दिनों से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार को कई बार सूचित किया था।

ग्रामीणों के अनुसार, उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मोहल्ले के तुषार शर्मा, ललित पारीक, बाबूलाल शर्मा, मनमोहन जोशी और हरी पारीक ने बताया कि ठेकेदार पिछले 10 दिनों से ‘आज-कल’ आने का बहाना बनाकर टालमटोल कर रहा था।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि ठेकेदार के पास न तो पर्याप्त श्रमिक थे और न ही आवश्यक उपकरण उपलब्ध थे। कई बार संपर्क करने पर ठेकेदार का मोबाइल फोन भी बंद आता था। इसके बाद, ग्रामीण युवाओं ने अपने स्तर पर पेयजल लाइन की खुदाई की, रुकावट को दूर किया और पानी की आपूर्ति को सुचारु कर दिया।

Related Articles