जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय रहे पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि
जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय रहे पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि
रतनगढ़ : पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने रविवार को स्थानीय भाजपा कार्यालय में जनसुनवाई कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न जनसमस्याओं से पूर्व विधायक को अवगत कराया। इस पर महर्षि ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान एक दिव्यांग व्यक्ति के विकलांगता प्रमाण पत्र से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेश महर्षि ने संबंधित चिकित्सक से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण ही जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए तथा भाजपा सदैव जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन, भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2156085


