[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोमती देवी कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गोमती देवी कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

गोमती देवी कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव स्थित श्रीमती गोमती देवी पीजी महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को “प्रतिभा खोज” परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए कक्षा 12 उत्तीर्ण 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ग्रामीण अंचल में आयोजित इस परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

सुबह से ही परीक्षार्थी अपने अभिभावकों के साथ महाविद्यालय पहुंचने लगे। कॉलेज प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों एवं गार्जियनों के लिए शीतल पेय, कोल्ड ड्रिंक्स, मिठाई और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई। परीक्षा का संचालन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ। परीक्षा के बाद महाविद्यालय ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों के मोटिवेशन के लिए एक प्रेरणादायी सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत्त संभागीय आयुक्त कोटा राजेंद्र सिंह शेखावत, शेखावाटी विश्वविद्यालय के सह आचार्य डॉ चेतन जोशी तथा राम कुमारी महाविद्यालय के निदेशक रमन चौधरी उपस्थित रहे। राजेंद्र सिंह शेखावत ने विद्यार्थियों को सफलता के गुर बताते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकों का नियमित अध्ययन करने तथा समूह चर्चा के माध्यम से तैयारी मजबूत करने की सलाह दी।

महाविद्यालय निदेशक डॉ सी एल शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या डॉ निधि शेखावत ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles