[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रशिक्षण महाभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, प्रशिक्षण महाभियान की तैयारियों पर हुआ मंथन

19-20 मई को होगा दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण महाभियान, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने की। बैठक में आगामी 19 एवं 20 मई को आयोजित होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला महामंत्री वीरपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 19-20 मई को जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान आयोजित किया जाएगा, जो पूर्णतः आवासीय स्वरूप में रहेगा। इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, विधायक एवं विधायक प्रत्याशी सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना एवं कार्यपद्धति से और अधिक प्रभावी ढंग से जोड़ना है।

जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन से मजबूत हुआ है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण महाभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने आगामी “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर भी मंडलवार जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने के निर्देश दिए।

प्रशिक्षण अभियान के जिला सह संयोजक विकास लोटिया ने कहा कि यह प्रशिक्षण केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्ममंथन और वैचारिक मजबूती का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति, राष्ट्रवादी विचारधारा एवं सेवा भाव को समझने और उसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेना चाहिए।

बैठक के अंत में जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अजय चाहर, पूनम गुर्जर, अनिता जांगिड़, जिला मंत्री मंजू सैनी, निखिल शर्मा, सुनीता स्वामी, सुरेंद्र रसगनिया, सुशील कुमार, आईटी प्रभारी सौरभ सोनी, प्रकोष्ठ संयोजक जयप्रकाश, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, ओबीसी संयोजक डॉ. बी.एल. वर्मा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles